फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर संबंधित अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करने के लिए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में दोबारा प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पुलिस और प्रशासन से जुड़ी मांगों का संज्ञान नहीं लेने पर दो दिन भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने शहर में जगह-जगह रोड जाम करने के साथ धरना प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को दिए गए ज्ञापन मेें भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में दोषी पाए जाने पर सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाई गई नर्स को कलान से दोबारा सिंधौली भेज दिए जाने के मामले का प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही इस बात पर आक्रोश जाहिर किया गया कि सिंधौली बिजली उपकेंद्र से जुड़े किसानों के गलत बिलों में सुधार करने के बजाय उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि इन दोनों मामलों में उचित कार्रवाई के लिए ज्ञापन देने पर अधिकारियों से मिले आश्वासन झूठे साबित हो रहे हैं।
ज्ञापन में किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए जाने, सिंधौली सीएचसी पर तैनात नर्स को हटाकर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने, तिलहर सीएचसी पर डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन इंजेक्शन उपलब्ध कराने, चीनी मिलों से गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने, गेहूं क्रय केंद्र जल्द शुरू किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन मेें यूनियन के जिला सचिव हरीराम वर्मा, राम अवतार शर्मा, गुलजार सिंह, वीरेश शर्मा, जीशान रजा, गुरुप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें