कांग्रेस की युवा इकाई और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित
आरएसएस कार्यालय के बाहर आरएसएस एवं उसके अनुसांगिक संगठनों और भाजपा का
पुतला फूंका और धर्मांतरण करने पर रोक लगाने की मांग की।
इससे पहले
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि
धर्मांतरण के जरिए देश और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही
है, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण
के विरोध में चलाए जाने वाले कार्यक्रम की रणनीति तैयार की। पुतला फूंकने
वालों में विनोद मिश्रा, रिकूं मिश्रा, रोहित सिंह, फुरकान अहमद कुरैशी,
अनूप वर्मा, मोहम्मद कैफ, गौतम कंचन, विनीत त्रिपाठी आदि शामिल रहे।