फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन में पानी मिलाकर बेच रहा है कोटेदार

Sun, 25 Jan 2015 12:37 AM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव खखूंड़ी के एक कोटेदार ने आमदनी बढ़ाने का नया फंडा निकाला है। शनिवार को वितरण के दौरान उसने मिट्टी के तेल में पानी मिलाकर बांट दिया। आरोप है कि पानी मिलाने के साथ ही निर्धारित दर से ज्यादा पैसे भी वसूले। कोटेदार की इस मनमानी की शिकायत लेकर तहसील आए ग्रामीणों को जब एसडीएम नहीं मिले तो नाराज गांव वालों ने तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

उक्त गांव के मंझरा नारायणपुर से आए रामकिशन, महेश, धर्मेंद्र, जयवीर, जोगेंद्र, शंकर लाल, जगतपाल आदि ने बताया कि मिट्टी के तेल में आधे से ज्यादा पानी होने की बात उन लोगों ने कोटेदार से कही तो वह झल्ला गया और बोला चाहे जहां शिकायत कर दो उसे ऐसा ही तेल मिला है। गांव वालों का यह भी आरोप था कि तेल का मूल्य 16 रुपये लीटर की जगह 25 रुपयेे लीटर वसूला गया। ग्रामीणों के अनुसार वे लोग इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। पूर्व में उक्त ग्रामीणों ने तहसील पर साथ लाए मिट्टी के तेल की केनो के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें