फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी पतंगों से भरा आसमान

Sun, 25 Jan 2015 12:35 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कड़ाके की सर्दी में जकड़े युवाओं ने वसंत पंचमी पर पतंगबाजी का जमकर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने गैस के गुब्बारे उड़ाकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

जिले में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी की परंपरा है। हालांकि सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने से युवाओं के अरमानों पर पानी फिरा रहा, लेकिन वह छतों पर चढ़कर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। कुछ पतंगें भी उड़ीं, लेकिन जैसे ही धूप निकली, तो युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। गली, मोहल्लों और बाजार में भी किशोर और युवा हाथों में लग्घियां लिए कटी पतंगें लूटने में मशगूल देखे गए। कटी पंतगों से मोबाइक सवारों तथा पैदल चलने वालों को मुश्किल दौर से भी गुजरना पड़ा। कई बार तो दुर्घटना भी होते बची।
वसंत पंचमी पर पतंगबाजी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को आधी रात तक दुकानें खुली रहीं, जिन पर काफी तादाद में ग्राहक भी उमड़े रहे। युवाओं ने मनमाफिक पतंगें, डोर, मांझा, चरखी आदि खरीदकर रात में ही तैयारी कर ली थी, लेकिन मौसम से वह हार गए। शाम करीब तीन बजे से तीखी हवा भी चलने लगी थी, जिससे सर्दी तो बढ़ी ही, पतंगबाजी में भी रुकावट आती रही। बड़े-बुजुर्गों का कहना था कि इस बार पतंगबाजी बहुत हल्की रही। छतों पर पतंगबाजी के समय बच्चों के साथ घर के बुजुर्ग भी मौजूद रहे। कई बार तो वह कटी पतंगें लूटते भी देखे गए।
विज्ञापन




फोटो- 11 में है
पक्षियों को दिया
खुला आकाश
शाहजहांपुर। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुबोध मिश्र ने वसंत पंचमी अलग अंदाज में मनाई। मिश्र ने परिवार के सदस्यों रश्मि मिश्रा, मृदुषी, प्रांजल, आशीष आदि के साथ बहेलिया के पास कैद तोते, कबूतर तथा चिड़ियों को खुले आकाश में उड़ने का मौका दिया। इसके लिए मिश्र ने वाकायदा बहेलिया को कैद पक्षियों का भुगतान भी किया। आकाश में स्वछंद उड़ते पक्षियों को देखकर उनका परिवार आत्मिक संतोष का अनुभव कर रहा था।


गायत्री शक्ति पीठ के
अनुष्ठान में हुए संस्कार
शाहजहांपुर। गायत्री शक्ति पीठ गौहरपुरा में वसंत पंचमी पर ज्ञानदायिनी मां सरस्वती और युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नौ कुंडीय यज्ञ, गायत्री मंत्र का अखंड जप और भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगेलाल शुक्ला, राजाराम मौर्य, उर्मिला ठाकुर आदि की देखरेख में बड़ी संख्या में लोगों ने बच्चों के विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, मुंडन आदि संस्कार भी कराए। आयोजन में अवधेश कुमार, विद्याधर मिश्र, डॉ. विनोद पवार, गंगाराम, राम रतन, सूरज वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन




फोटो- 23 में है।
सिद्ध कामेश्वरनाथ
मंदिर में हुआ भंडारा
शाहजहांपुर। वसंत पंचमी पर शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर स्थित सिद्ध कामेश्वरनाथ मंदिर में कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे हवन पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। पं. राम निवास मिश्र की देखरेख में हुए भंडारे की व्यवस्था में राजेश पाल सिंह, मंजीत सिंह, गौरव, जय किशन, राजेश शुक्ला, जीवेंद्र सिंह, हरि किशोर अग्निहोत्री, दीनानाथ सिंह, राजू शुक्ला, भगवान दास आदि का योगदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें