फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईस्कूल के विद्यार्थियों की भी विज्ञान व गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब इन दोनों विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जाएगी। परिषद ने विनियम-3 में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसे पहली बार हाईस्कूल स्तर पर लागू किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस अनिल गंगवार ने बताया कि संशोधित नियम के अनुसार हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा। हालांकि विज्ञान और गृह विज्ञान विषय को इस व्यवस्था से अलग रखा गया है। इन दोनों विषयों की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद से आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य के आधार पर अंक दिए जाएंगे। प्राप्त ग्रेड और अंक को प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा सकेगा। बताया कि इंटरमीडियट की तर्ज पर हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के स्तर से कराई जाएगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें