शाहजहांपुर। सघन जागरूकता अभियान के तहत जीएफ कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड्स व यौनजनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से कॉलेज के बायोटेक और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शिविर आयोजित किया गया।
एसटीआई काउंसलर सोनी राजवंशी ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी, हेपेटाइटिस, सिफलिस और टीबी के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारी दी। सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद खालिद खां ने एचआईवी संक्रमण के चार प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपाय बताए।
उन्होंने एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों से बचने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान बार कोड के माध्यम से रिस्क असेसमेंट भी कराया गया। शिविर में डॉ. श्वेता मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मोहन वर्मा, डॉ. फैयाज अहमद, आईसीटीसी काउंसलर गीतारानी का भी सहयोग रहा। संवाद