फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली प्रभातफेरी, पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित राधाकृष्णा मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी में प्रभातफेरी का सोमवार को सातवें दिन रोमी गुप्ता के परिवार ने अपने आवास पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

रोमी गुप्ता के परिजन मंदिर पहुंचे और वहां से लड्डू गोपाल व श्यामा जू को मंदिर के सिंहासन पर विराजमान कर भजन-कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आए। बाद में उन्हें वापस मंदिर ले गए। जहां पुजारी अखिलेश शास्त्री ने पूजन किया।
श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की शुरुआत की। सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी की स्तुति की। इसके बाद गौरव अरोरा, शिवांश गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेवा ने भजन सुनाए। आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट जयवंती सचदेव, ओमप्रकाश सचदेवा, पूनम अवस्थी तथा प्रधान सुशील नारंग ने रोमी गुप्ता के परिवार को दी। इस दौरान मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता, रितेश कन्हैया, अंशुमान गुप्ता, दिव्या गुप्ता, रोमी गुप्ता, केशव गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रवि सिंह, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें