भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा है कि देश व प्रदेश तेजी से बदल रहा है। सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत से जिताकर वस्तुत: अपनी बेहतर सेवा करने का मौका दिया है।
वह रविवार को बीएस पब्लिक स्कूल में भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक को संबोेधित कर रहे थे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता इस बात को भली प्रकार समझें कि सत्ता सिर्फ शासन करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए मिली है। कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने को प्रयासरत हों। यही संकल्प करके निकाय चुनाव में जीत हासिल हो सकेगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद को विकसित बनाने का लक्ष्य रखते हुुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा के माध्यम से सहयोग मांगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि ताकतवर कार्यकर्ताओं के बूते जनहित की प्रत्येक लड़ाई को सर्वोच्च वरीयता दी जाएगी। जिला महामंत्री डीपी सिंह के संचालन में हुई बैठक में कार्य समिति के सदस्योें समेत मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिला संगठन के पदाधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती समारोह समिति के सदस्य और एक पखवाड़े तक चलने वाले संपर्क में शामिल कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, वीर विक्रम सिंह प्रिंस व रोशन लाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, पूूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र व वीरेंद्र पाल यादव, सरोज गुप्ता, डॉ. सुुधीर गुप्ता, कृष्ण कुमार मंगलम, अनिल गुप्ता, गंगाराम मिश्र, संजय गुप्ता, शशिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।