फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाइन मरम्मत और फाॅल्ट से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लाइन मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और तकनीकी फाल्ट के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम 4:37 बजे सिटी पार्क उपकेंद्र के अंतर्गत 33 केवीए लाइन पर आवश्यक कार्य कराए जाने के कारण करीब 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद शाम 4:41 बजे निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।
वहीं शाम 6:13 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जुड़े केरूगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। तकनीकी समस्या के कारण करीब एक घंटे तक क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिली। इसके अलावा गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिटी आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर कर्मचारियों की टीम ने पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें