अखंड पाठ : मल्हपुर गांव में रामचरित मानस का अखंड पाठ सुबह नौ बजे से होगा।
प्रदर्शनी : मदरसा नुरुल हुदा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 10 बजे से।
क्रिकेट टूर्नामेंट : कैंट स्थित मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मैच का आयोजन सुबह 10 बजे से।
शिविर : बिल जमा और बिल सुधार के लिए कुर्रियाकलां में पुलिस चौकी के पास शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से।
कार्यशाला : कोरोनेशन आर्ट की ओर से पीली मस्जिद स्थित विद्यालय में रंगमंच की कार्यशाला पूर्वाह्न 11:45 बजे से।
ज्ञापन : सीनियर सिटीजन सोसायटी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमओ को ज्ञापन दोपहर 12 बजे।