शाहजहांपुर। रोजा विद्युत उपकेंद्र से पोषित कई इलाकों में सोमवार को साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती अनुरक्षण मरम्मत कार्य के कारण की जाएगी।
सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रेलवे और मिश्रीपुर फीडर पर मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। इससे आदर्श नगर, मठिया कॉलोनी, रोजा मंडी, पुत्तूलाल चौराहा की आपूर्ति प्रभावित होगी।
दलेलगंज गढ़ी गढ़ीपुरा, चमकनी गढ़ी गढ़ीपुरा, मिश्रीपुर और सरायकाइयां में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। एसई अनुज प्रताप सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन संभव है। संवाद