फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश पर मदनापुर थाने में क्षेत्र के गांव हरनारायणपुर निवासी मोहित की ओर से गांव के निवास, सर्वेश, सुभाष, मुनेंद्र, विनोद, दीपांशु, हिमांशु, विमलेश, विजेंद्र, सिपट्ट्टर, धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम छह बजे जमीन के विवाद में दीपांशु ने दरवाजे पर आकर पिता रतिपाल को गालियां दीं। विरोध करने पर दीपांशु ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। उसे व उसके भाई राजू को भी पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि दो मई की सुबह पिता रतिपाल सिंह, भाई राजू व मां रामसनेही के साथ थाना मदनापुर आ रहे थे। तभी ग्राम जटाहिया व बिनौरा गांव के बीच पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने रोककर मारपीट की। सर्वेश के पास बंदूक व विजेंद्र के पास तमंचा था। भाई के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। भाई बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। सत्ता पक्ष के विधायक के दबाव में थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत नहीं कर रही बल्कि राजीनामे का दबाव बना रही थी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें