फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में शुक्रवार रात से शनिवार तक घंटों बिजली गुल रही। लोकल फॉल्ट और लाइन पर पेड़ गिरने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मदनापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े केशवपुर और त्रिलोकपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को भी लोकल फॉल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही। घंटों बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान रहे।
इसी तरह जमौर उपकेंद्र के सिमरिया सहसपुर गांव में लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत कर्मचारियों ने फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की। शाम बारिश के दौरान 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से अटसलिया उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति भी शाम करीब पांच बजे बंद हो गई।
विज्ञापन

इससे उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। देर शाम तक कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने में जुटे रहे। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि फॉल्ट आने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें