फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य से साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को अनुरक्षण कार्य और ट्रांसफाॅर्मर संबंधी समस्याओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अटसलिया उपकेंद्र पर लाइन अनुरक्षण और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए साढ़े पांच घंटे तक बिजली बंद रही। पुलिस लाइन और जलालाबाद ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अटसलिया उपकेंद्र में दोपहर करीब एक बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक शटडाउन लेकर लाइन को ऊंचा करने और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य कराया। इसके चलते इंडस्ट्रियल, बरतारा, मुकरमपुर ग्रामीण और ट्यूबवेल फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रही।
उधर, पुलिस लाइन फीडर पर शाम करीब पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य किया गया। इसके चलते लगभग 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जलालाबाद ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर जलने से आपूर्ति प्रभावित है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्कशॉप से वाहन उपलब्ध न होने के कारण नया ट्रांसफाॅर्मर मौके तक नहीं पहुंच सका, जिससे उसे बदला नहीं जा सका और आपूर्ति बहाल होने में देरी हुई। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट को जल्द ही दूर कराने का प्रयास निगम की टीमों का रहता है, जहां दिक्कत है। उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

-


सांसद से मिले बिजली निगम के अधिकारी, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
शाहजहांपुर। बिजली निगम के अधिकारियों ने शनिवार को सांसद अरुण कुमार सागर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में विद्युत निगम के कराए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सांसद ने विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विभाग को विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जिले में विद्युत अवसंरचना सुदृढ़ करने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ अधिशासी अभियंता आरपी सिंह भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें