फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के बन रहे आसार, उमस बरकरार

विज्ञापन
बूंदाबांदी से बचने के लिए सिर पर प्ला​स्टिक की बोरी डालकर जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बूंदाबांदी के बाद भी उमस बरकरार है। शनिवार को दिन में बादल छाए रहे। सिर्फ दो एमएम बारिश हुई। इससे लोगों कोई खास राहत नहीं मिली है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को दो एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.6 गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि बादल छाए हुए हैं। वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी-पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 84 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। बूंदाबांदी के फिर आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें