फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शटडाउन और फाॅल्ट के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार को कई जगह प्रभावित रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर का दोपहर चार बजे शटडाउन लिया गया। इसके चलते डॉन एंड डोना वाली गली में लगे 100 केवीए ट्रांसफाॅर्मर को चार्ज किया गया। ट्रांसफाॅर्मर चार्ज करने की प्रक्रिया के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे पहले जुलूस निकलने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हुंडाल खेल और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को दोपहर एक बजे से दो बजे तक बंद रखा गया। फीडर बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार रात ककरा उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद रात साढ़े 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के महुआ डांडी गांव में भी बिजली संकट बना रहा। यहां दहेना फीडर से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्रामीणों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि शट डाउन लेकर मरम्मत का कार्य कराया गया है। तकनीकी कमियां भी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें