फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रांसफॉर्मर पर काम करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर एक से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे।
विज्ञापन

जमौर उपकेंद्र के सिमरिया सहसपुर में रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर सूचना दी, जिसके बाद करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जैतीपुर के बंडिया उपकेंद्र क्षेत्र में रात साढ़े आठ बजे बिजली चली गई। लोगों की शिकायत के बाद करीब दस बजे आपूर्ति शुरू हुई, तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
हथौड़ा उपकेंद्र के बृज विहार कॉलोनी में रात दस बजे बिजली गुल हो गई, जो करीब 11 बजे बहाल हुई। वहीं, रोजा उपकेंद्र के दलेलगंज क्षेत्र में रात 11 बजे बिजली चली गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर तुरंत ही कर्मी मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन


खंभे पर आग लगने से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में कच्चा कटरा स्थित पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे में आग लग गई। पंप नजदीक होने के कारण हड़कंप मच गया। कर्मचारियों व अन्य लाेगों ने पंप से रेत डालकर किसी आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें