फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइनों में ट्रिपिंग से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक बारिश के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइनों में कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ, लेकिन तेज हवा चलने से तार आपस में टकराने पर लाइनें ट्रिपिंग होने लगीं। कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों के जम्पर जलने से आसपास के क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के बहादुरगंज स्थित 33 केवी उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बताया कि बारिश के दौरान हवा चलने पर लाइनों को शॉर्ट सर्किट से बचाने के लिए कई बार उन्हें बंद करना पड़ा। इस वजह से कोई बड़ी खराबी नहीं आई, लेकिन कुछ मोहल्लों से घरों को जाने वाले कनेक्शनों के सर्विस केबल खराब होने की शिकायतें मिलीं। इनमे दोपहर तक सुधार करा दिया गया।
गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता जयंत कुमार के अनुसार बारिश के दौरान लाइनों में ट्रिपिंग हुई, लेकिन कहीं से कोई तार टूटने की सूचना नहीं मिली। नगर पंचायत कलान के मोहल्ला सेठ बादशाहनगर में विद्युत पोल पर इंसुलेटर खराब होने से कस्बे व कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे से विद्युत सप्लाई बाधित हुई और मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बिजली आई। 27 घंटे तक बिजली की सप्लाई लोगों को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें