फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर बिलिंग सेंटरोें पर जमा हुए 20 लाख रुपये

Sat, 31 Jan 2015 08:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के बिलिंग सेंटरों पर शनिवार को करीब 1200 बाकीदार उपभोक्ताओं ने 20 लाख रुपये के बिल जमा करके अपने कनेक्शन कटने से बचा लिए। बिजली चेकिंग अभियान के तहत अब तक 2.25 करोड़ रुपये राजस्व जमा होने के साथ करीब चार सौ नए कनेक्शन जारी हो चुके हैं। माह का अंतिम दिन होने के कारण बहादुरगंज के वितरण खंड कार्यालय में दिन भर कंप्यूटर फीडिंग का काम चला।
विज्ञापन

गत 20 जनवरी से शुरू हुआ बिजली कनेक्शनों की चेकिंग का अभियान 28 फरवरी तक प्रभावी रहना है, लेकिन शनिवार को घर-घर कनेक्शन चेक करने का काम बंद रहा। पॉवर सब स्टेशनों का लाइन स्टाफ कंप्यूटरों में अभियान की प्रगति का डेटा फीड करने में जुटा रहा। इस वजह से बिलिंग सेंटरों पर केवल बिल जमा करने का काम हुआ। इस बीच, चेकिंग में एक दिन की राहत मिलने का उपभोक्ताओं ने भरपूर फायदा उठाया।
यही वजह रही कि शहर के गोविंदगंज और बहादुरगंज सब स्टेशन पर सात सौ से अधिक लोगों ने करीब नौ लाख रुपये के बकाया बिल जमा किए। इसी तरह ककरा, हथौड़ा, निगोही रोड गदियाना, अब्दुल्लागंज और चिनौर के सब स्टेशनों पर 11 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ। अधीक्षण अभियंता के अनुसार चेकिंग अभियान के तहत अब तक लगभग सात सौ बाकीदारों के कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी के 11 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बिजली चोरी के अन्य 51 मामलों में संबंधितों से 11 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें