फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू

Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। शुक्रवार को दिन में 11 बजे ओसीएफ समेत सभी प्रमुख कारखानों के हूटर बजे। इसपर सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा। शिक्षण संस्थाओं में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। कांग्रेसियों ने शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी करके बापू के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए ओसीएफ और कृभको श्याम फर्टिलाइजर समेत चीनी मिलों के हूटर जैसे ही बजे, दो मिनट के लिए सभी अपनी जगह पर ठहर गए। कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत, पुलिस कार्यालय आदि सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में सभी ने खड़े होकर मौन रखा और राष्ट्र निर्माण में बापू के योगदान को याद किया। दो मिनट बाद दोबारा सायरन बजने पर मौन टूटा।
इस बीच, कांग्रेसजनों ने गांधी भवन जाकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और गोष्ठी में उनके शांति, अहिंसा के सिद्धांत को जीवन मेें अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे को देशभक्त बताकर उसकी प्रतिमा स्थापित करने की बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे इरादे सफल नहीं होने देगी। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश पर जान कुर्बान करने वाले महापुरुषों की अनदेखी की जा रही है, जबकि गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने में बापू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। गोष्ठी में कृष्ण विनोद मिश्रा, अजय मिश्रा रिंकू, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, अदीब सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चौक मंडी स्थित गांधी पार्क में पूर्वांह 11 बजे हुई सभा में सांसद कृष्णा राज, चेयरमैन तनवीर खां, एसडीएम सदर जयनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सेंट पॉल्स इंटर कालेज और लीड कांवेंट के बच्चों ने भजन और रामधुन प्रस्तुत की। इस अवसर पर राजीव कृष्ण अग्रवाल, एसपी मिश्रा, गोपाल शर्मा, नानक मैसी, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बीएस पब्लिक स्कूल में हुई सभा में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रबंधक प्रह्लाद राय अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी समेत स्टाफ के सदस्य और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक मून जौहरी, प्रधानाचार्य वंदना दत्ता, एकता खन्ना, संगीता मेहरोत्रा, सईदा, जूही आदि गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में प्राचार्य पंकज कुमार शुक्ला, ब्लाक प्रमुख ऊधौलाल वर्मा ने स्टाफ के सदस्यों और छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांधी के सत्य-अहिंसा सिद्धांत के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। श्रद्धांजलि सभा में सर्वेश कुमार वर्मा, अनिल द्विवेदी, राजेश कुमार, रवि कुमार, राखी त्रिपाठी, कीर्ति गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रामधुन और भजन गाए।


कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई जयंती
शाहजहांपुर। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गई।
सीएमओ डॉ. यूएस यादव के मार्ग निर्देशन में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। सीएमओ ने बताया कि यह कुष्ठ निवारण दिवस 13 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा अपने क्षेत्रों में प्रत्येक गांव में ग्रुप मीटिंग करके घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी देंगी। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित अधिक व्यापकता वाले ब्लाक बंडा, पुवायां, निगोही, जैतीपुर, कांट, ददरौल, भावलखेड़ा में स्पेशल एक्टीविटी प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिसमें विशेष खोजी दलों का गठन किया गया है। कुष्ठ रोगियों के पाए जाने पर उनका तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें