फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लीकेज से सड़कों पर हो रहे गड्ढे, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुल चार शिकायत आईं। एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खिरनीबाग निवासी अंकुर सिंह ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से सड़क में गड्ढा हो गया है। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने टैक्स सही कराने, मोहल्ला वर्कजई निवासी निर्मला देवी ने दाखिल-खारिज कंप्यूटर में दर्ज कराने और अहमदपुर नियाजपुर निवासी खुशवंत सिंह ने मृत्यु प्रमाण जारी करने से संबंधित शिकायत की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें