फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 24,712 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन में व्यापारियों और उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि एमओयू योजना के तहत 153 इकाइयों से करीब 24,712 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश संभावित है। इससे 80,650 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। वर्तमान में 68 इकाइयों ने 1,624 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से 2184 लोगों को ब्याज मुक्त ऋण देकर 5000 से अधिक रोजगार दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 551 इकाइयों को ऋण और 25 फीसदी अनुदान मिला, जिससे 2500 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जरी-जरदोजी से जुड़े 246 कारीगरों को ऋण और 25 फीसदी अनुदान मिला, जिससे भी 2500 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिला। दुर्घटना बीमा योजना में व्यापारियों के लिए मुआवजा एक से बढ़ाकर दस लाख रुपये किया गया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व उद्यमी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें