पहले की अपेक्षा आवक हुई कम
रोजा मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही सब्जियों के उत्पादन में कमी आ रही है। जिसकी वजह से पहले की अपेक्षा सीजन की सब्जियों की आवक कम हुई है। जिसका असर सब्जी के भाव पर पड़ता है। आलू पक गया है। किसान आलू को कोल्ड स्टोर में भेज रहे हैं। जिसकी वजह से आलू के दाम बढ़ रहे हैं।