फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ चस्पा किए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य ने चौक कोतवाली में तहरीर दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्टर शहर के कई स्थानों पर किसी ने लगा दिए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर प्राचार्य ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर स्टाफ के एक वार्ड बॉय पर शक जताया है।

शनिवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर कुछ स्थानों पर पोस्टर चस्पा थे। इसमें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाते हुए तीन बिंदु लिखे हुए थे। लोगों ने जब पोस्टर लगे देखे तो इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने पोस्टर हटवा दिए। ये पोस्टर कचहरी के पास भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मामले में चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्हें शक है कि एक वार्ड बॉय ने यह हरकत की है। उसे 15 दिन पहले सैफई ट्रांसफर कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें