फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो तमंचों के साथ लगाया सोशल मीडिया पर स्टेटस, युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अपलोड फोटो में दोनों हाथों में तमंचों के साथ युवक। स्रोत : पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव मझिगवां के हर्षदीप ने दो तमंचों को हाथ में लेकर फोटो खींचने के बाद सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक तमंचा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हर्षदीप ने 13 फरवरी को फोटो का स्टेटस लगाया था, जिसमें वह दोनों हाथों में तमंचों को पकड़े दिखाई दे रहा था। इसके बाद फोटो सहित पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी की रात उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि तमंचों के साथ स्टेटस लगाने वाला हर्षदीप कस्बे में तहसील की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है, जबकि पुलिस उससे दूसरा तमंचा बरामद नहीं कर सकी। मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। खास बात ये रही कि पूछताछ में पुलिस यह पता भी नहीं लगा सकी कि दोनों तमंचे युवक कहां से लाया था। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवक के पास से एक तमंचा ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें