फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां विधायक चेतराम ने विधानसभा में उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते पुवायां विधायक चेतराम। स्रोत : विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भाजपा विधायक चेतराम ने बजट सत्र 2025-26 में अपने विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं को सदन के सामने रखकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में कहा कि ब्लॉक खुटार में छात्रों के हित को देखते हुए कृषि विश्व विद्यालय बनवाया जाए। पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में भवन जर्जर हो गया है और शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं है। इससे शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। इसमें शिक्षकों की नियुक्ति कराने और भवन बनवाकर फिर से शुरू कराया जाए। चीनी मिल की जर्जर मशीनों की मरम्मत कराकर पेराई क्षमता बढ़ाई जाए। बंडा के मकसूदापुर में बजाज चीनी मिल पर गन्ना किसानों काफी भुगतान बकाया है। पुवायां विधानसभा की प्रत्येक ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल बनवाने और किसानों की सिंचाई समस्या को देखते हुए गोमती नदी की सफाई कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान होने से लोगों को सुविधा होगी और विकास की गति भी बढ़ेगी। सदन की ओर से उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें