फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाइक और शेयर के लिए डाली थी आतंकी हमले की पोस्ट, गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आरोपी अंकित कुमार। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रील बनाने के शौकीन एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर पाने के लिए जिले में आतंकी हमले की फर्जी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली थी। साइबर क्राइम सेल टीम ने चिनौर तिराहे के आगे कृष्णा गार्डन कॉलोनी के पास से लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के मछेछा गांव निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालता है। बताया कि ज्यादा लाइक और शेयर के लिए उसके दिमाग में इस तरह की बात आई थी। वह चाहता था कि कुछ ऐसी पोस्ट डाले, जो वायरल हो जाए और ज्यादा लाइक और शेयर मिलें। इसी वजह से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नौ मई को हमारे यहां शाहजहांपुर में हुआ आतंकी हमला लिखकर वीडियो डाल दिया था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और गहनता से इसकी जांच कराई। पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार करने के दिशा-निर्देश दिए थे। साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें