फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोस्टमार्टम से नहीं सुलझ सकी विवाहिता की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंझरा गांव में शुक्रवार शाम 22 वर्षीय विवाहिता मीनू की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी पोस्टमाॅर्टम से भी सुलझ नहीं सकी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर फोरेंसिक जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। रविवार को सुबह ससुराल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मंझरा निवासी सुरजीत की शादी करीब तीन साल पहले हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र के गांव मनभावनगंज निवासी अनिल की बेटी मीनू से हुई थी। शुक्रवार शाम मीनू की अपने पति से कुछ कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पति घर से बाहर चला गया। शाम करीब सात बजे मीनू घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं।
जानकारी होने परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मीनू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम से मौत का कारण ज्ञात नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व करा लिया गया है। हालांकि, मायके पक्ष ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें