फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के प्रभाव से जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम में 3.5 डिग्री की वृद्धि हुई। आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जलभराव रोकने के लिए नगर निगम की टीमें तैनात की जाएंगी। वहीं, प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पॉलिथीन में रखकर केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें