फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राइस मिल में पोर्टल पर दर्ज स्टॉक से अधिक मिला माल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईवे स्थित भगवती राइस मिल का मंगलवार शाम एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने मंडी समिति के सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण किया। जांच के दौरान पोर्टल पर दर्ज स्टॉक की तुलना में मिल में अधिक माल मिला। इस पर अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्टॉक के अंतर की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे एसडीएम और मंडी सचिव राइस मिल पहुंचे। अधिकारियों ने मिल में मौजूद स्टॉक का जायजा लेकर पोर्टल पर दर्ज विवरण से मिलान किया। इस दौरान स्टॉक में अंतर मिलने पर संबंधित कागजात की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान मिल संचालक की ओर से जांच में बाधा डालने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने निष्पक्ष जांच में सहयोग करने और सरकारी कार्य में बाधा नहीं डालने की हिदायत दी।
विज्ञापन


एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि मिल का मानकों के अनुसार निरीक्षण किया गया है। पोर्टल पर दर्ज स्टॉक से अधिक माल मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी और स्टॉक में अंतर के कारणों का पता लगाया जाएगा। राइस मिल के मालिक शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि स्टॉक की जांच की गई थी। सब ठीक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें