शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से तापमान में गिरावट होने के साथ हल्का कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि उत्तरी-पछुआ हवा चलने की वजह से आर्द्रता 47 फीसदी रह गई है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब चार मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से बुधवार को तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरा की संभावना है। संवाद