फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एमआरएफ सेंटर पर साधुओं ने लगाया ताला, कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
अहमदपुर नियाजपुर में बने एफआरएफ सेंटर पर पहुंची नगर निगम की टीम। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के अहमदपुर निवाजपुर स्थित एमआरएफ सेंटर पर कुछ साधुओं ने सामान रखकर कब्जा कर लिया और गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने ताला तुड़वाकर साधुओं का सामान बाहर निकलवा दिया। सेंटर पर सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर काफी समय से बंद है। करीब दो माह पहले भी कुछ साधुओं ने यहां कब्जे की कोशिश की थी। मंगलवार को दोबारा ताला लगाए जाने की सूचना पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त भान सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। टीम ने ताला तुड़वाकर कपड़े सहित अन्य सामान बाहर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पहले भी कब्जे की कोशिश हो चुकी है। इस बार सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें