फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी भोज सामाजिक समरसता के वाहक

Thu, 14 Jan 2016 11:31 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों द्वारा कई स्थानों पर खिचड़ी भोज आयोजित किए गए। जिला कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के लोधीपुर स्थित फॉर्म हाउस पर खिचड़ी भोज में शामिल हुए कांगे्रस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता के वाहक होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे भोज में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर सामाजिक एकता और भाईचारा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक रजनीश गुप्ता को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करके पार्टी कार्यकर्ता समाज में अच्छी परंपरा बरकरार रखें। कार्यक्रम में कांगे्रस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, तसनीम अली खां, अशफाक उल्ला खां, भूपेंद्र सिंह भन्नू, कृष्ण विनोद मिश्र, विनीत मिश्रा, शाहिद अनवर कुरैशी आदि शामिल रहे।
उधर, महिला कांगे्रस की जिलाध्यक्ष शारदा थापा की ओर से छाया कुआं पर पंडाल लगाकर जन सामान्य को खिचड़ी खिलाई गई। संगठन की प्रदेश सचिव सावित्री शर्मा ने खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया। व्यवस्था में शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह, रचना निगम, वंदना सक्सेना, आशा तिवारी, कुसुमलता कठेरिया, कमला मिश्रा, मीरा रस्तोगी, सरिता श्रीवास्तव, चंदा गौतम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


सपाइयों ने इंदिरानगर में लगाया खिचड़ी स्टाल
इंदिरानगर में रेलवे क्रासिंग के पास सपा कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर उधर से गुजरने वालों को खिचड़ी परोसी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कन्याओं और गरीबों को खिचड़ी भोज कराकर कार्यक्रम शुरू कराया। व्यवस्था में अभिषेक मिश्रा, प्रियांशु प्रताप सिंह, हरिओम, अखिलेश सिंह, लखन प्रताप, प्रियंक कुमार, रजत सिंह, गौरव सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें