परौर। रामगंगा के हैदलपुर घाट पर आवाजाही के लिए बनाया गया पैंटून पुल लोक निर्माण विभाग ने मानसून से पहले हटाने का काम सोमवार से शुरू करा दिया।
हर साल अक्तूबर में हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल तैयार किया जाता है और जून के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में बरसात से पहले हटा लिया जाता है। पुल हटने के बाद क्षेत्र के लोगों को रामगंगा पार बसे गांवों तक जाने के लिए करीब 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
हैदलपुर के ज्ञानेंद्र कुमार यादव और मंझा निवासी श्याम वीर सिंह के अनुसार पैंटून पुल हटाए जाने पर रामगंगा पार जाने के लिए सिर्फ नाव का सहारा बचेगा। संवाद
महापौर ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सोमवार सुबह महापौर अर्चना वर्मा ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जाए। कूड़ा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद