फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदी किनारे बने ओवरहेड टैंक को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। हर घर नल योजना के तहत लगभग दो करोड़ 43 लाख के बजट से बन रहा ओवरहेड टैंक को गिरा दिया गया। बहगुल नदी के किनारे होने के चलते निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक को इंजीनियरों की टीम ने निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नवंबर 2023 में ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। टंकी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। रविवार दोपहर हाइड्रा मशीन से ओवरहेड टैंक को गिरा दिया गया। जल निगम के जेई चेतन मिश्रा ने बताया कि ओवरहेड टैंक बहगुल नदी के किनारे बना था। भविष्य में बाढ़ के खतरे को देखते हुए टैंक को गिराया गया है। जल्द ही किसी अन्य जगह पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें