फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर कब्जा करने वालों की होगी जांच, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तालाबों पर अवैध कब्जे की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने केे बाद डीएम ने एसडीएम को जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है। अमर उजाला ने पुवायां तहसील में तालाबों पर अवैध कब्जों का मामला उठाकर ‘कैच द रेन’ अभियान के सफल होने पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार, पुवायां और बंडा में कई तालाबों पर अवैध कब्जा कर मकान, दुकानें बना ली गई हैं। खुटार और पुवायां में कई तालाबों का अस्तित्व ही समाप्त होने की कगार पर है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर तालाबों को पुर्नजीवित करने और कैच द रेन कार्यक्रम शुरू किया गया था। अमर उजाला ने सात अप्रैल के अंक में ‘वर्षों से तालाबों पर कब्जे, कैसे होगा जल संचयन’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित की थी। पुवायां, बंडा और खुटार में तालाबों पर अवैध कब्जे करने का मामला उठाते हुए सवाल किया गया था कि तालाबों पर कब्जे होने से वर्षा जल कहां एकत्र होगा और प्रधानमंत्री का ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम कैसे सफल होगा।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सतीश चंद्रा को लिखा है कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संलग्न कर भेजा जा रहा है। खबर में उठाए गए प्रकरण की गहनता से जांच कर अनुपालन आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने तहसीलदार, पुवायां नगर पालिका परिषद, खुटार नगर पंचायत और बंडा नगर पंचायत के ईओ को चार दिन में मामले की जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें