पुवायां। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं का तीन सितंबर से तहसील परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाज सिंह यादव ने कहा कि नौ सूत्री मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर वीरेंद्र कुमार यादव, जसपाल सिंह, लालाराम गुप्ता, कर्मजीत सिंह, महेशचंद्र वर्मा आदि रहे। उधर बंडा के ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के जिला प्रभारी मैकूलाल यादव के नेतृत्व में नौ सूत्रीय मांगों को धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर महेंद्रपाल यादव, भारत सिंह, सियाराम शर्मा, विमलेश कुमार, प्रयागदत्त आदिरहे।