फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट से कल रवाना होंगी मतदान पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को जिले के 14 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान पार्टियां 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना होंगी। इसके चलते 22 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में सामान्य शासकीय कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मतदान पार्टियां मतपेटिकाएं, मतपत्र और अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर वाहनों से रवाना होंगी। निर्वाचन कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में शासकीय अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शिक्षक निर्वाचन में जिले के 4825 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3004 पुरुष और 1821 महिलाएं हैं।

-
ये हैं मतदान केंद्र
पुराना नगर निगम कार्यालय हाल, मिश्रीपुर ब्लॉक, सदर तहसील कार्यालय, विकासखंड कांट, तहसीलदार कार्यालय तिलहर, जैतीपुर विकास खंड कार्यालय, खुदागंज विकास खंड कार्यालय, निगोही पंचायत कार्यालय, जलालाबाद तहसीलदार कार्यालय, विकासखंड मिर्जापुर, विकासखंड कलान, जूनियर हाईस्कूल अल्हागंज, तहसील पुवायां कार्यालय और खुटार विकासखंड कार्यालय।
विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 22 अक्तूबर को कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से मतदान पार्टियां सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें