फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में रावण का पुतला दहन

विज्ञापन
जलालाबाद में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर में चल रही रामलीला के तहत मंगलवार शाम दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद रामलीला मैदान पर आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। श्रीराम-सीता मिलन के बाद परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन

इससे पहले अहिरावण, मेघनाद और नारांतक समेत विभिन्न राक्षसों के वध की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध किया। पुतला दहन के बाद रामलीला मैदान में जय श्रीराम की गूंज रही।
मेला समिति के अनुसार बुधवार को राजगद्दी निकलने के साथ ही मेले का समापन होगा। रावण दहन के दौरान एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें