फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सीटों के लिए सुबह सात से शाम बजे तक करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पांच साल के इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई जब मतदाता को फिर से लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत के इस्तेमाल का मौका मिलेगा। शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों पर मतदाता 73 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण करेंगे। इस बार मौका जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी है। गत विधानसभा चुनाव में लगभग 62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

लोकतंत्र में पांच साल में मौका मिलता है जब मतदाता सिकंदर की भूमिका निभाता है। सरकार को बदल सकता है या फिर दोबारा चुन सकता है। पांच साल की खामोशी के बाद मतदाता का फैसला सरकार का भाग्य निर्धारण करता है। इस बार यह मौका मतदाताओं को आज मिल रहा है। जिले के 22,06,057 मतदाता 73 प्रत्याशियों में से छह को विधानसभा पहुंचाएंगे। इसके लिए जिले में 1791 मतदान केंद्र और 2633 बूथ बनाए गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कटरा में 65 प्रतिशत, जलालाबाद में 61 प्रतिशत, तिलहर में 60 प्रतिशत, पुवायां में 60 प्रतिशत, नगर में 59 प्रतिशत और ददरौल में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत 64.89 था। इसलिए इस बार यह मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि पिछली बार प्रथम श्रेणी से पास होने के बाद अब इससे आगे बढ़ा जाए। खासतौर पर शहर के लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। मतदान के दिन छुट्टी मनाने की बजाये पहले वोट डालकर आएं इसके बाद ही दूसरे कामों में जुटें। पहली बार वोट डाल रहे युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वे खुद भी वोट डालें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
मौसम भी करेगा मतदाताओं की मदद
मतदान के दौरान किसी तरह की मौसमी गड़बड़ी नहीं होने वाली है। आसमान साफ रहेगा। सुबह और दोपहर बाद चार बजे से ठंडक का अहसास होगा। जैसे-जैसे सूर्य भगवान ऊपर आते जाएंगे और वोटिंग होती जाएगी, मतदान के लिए माहौल और मौसम दोनो गर्म होते जाएंगे। इसलिए अगर आप सुबह-सुबह ही वोट डालने जाने वाले हैं तो गरम कपड़े पहन लें। इससे आपको सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल समेत गैर जनपद की पुलिस फोर्स के हवाले पोलिंग सेंटर
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। जनपद के हर पोङ्क्षलग बूथ पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्शन अर्धसैनिक बल समेत बाहरी पुलिस फोर्स को लगाया। स्थानीय पुलिस भी निगरानी बनाए रखेंगी। रिजर्व पुलिस फोर्स भी गड़बड़ी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू में करेगा।
जनपद में 1291 मतदान केंद्र और 2633 पोलिंग बूथों के लिए 107 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, छह हजार पुलिस कर्मी और छह हजार होमगार्ड लगाए गए। दूसरे जनपदों से रविवार तक फोर्स आने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय प्रभावशाली लोगों के दबाव से बचने और फर्जी वोटिंग रोकने के लिए प्रशासन ने प्लान तैयार किया। इसके तहत हर बूथ पर आधा सेक्शन अधसैनिक बल और बाहरी पुलिस फोर्स को तैनात गया। जनपद का पुलिस बल कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, कलस्टर मोबाइल आदि भी निगरानी रखेंगे।
------------
200 मीटर के दायरे में वोटर के अलावा कोई नहीं जा सकेगा
-बूथ पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया। हर मतदान केंद्र पर 200 मीटर के दायरे में मतदाता के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। प्रत्याशियों के बस्तों पर भी भीड़ लगाने पर पाबंदी रहेगी। एसपी एस आनंद ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर अराजक तत्वों से निपटने के लिए पहले ही चेतावनी पत्र जारी कर दिए गए थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें