फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल बस टकराने पर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक ने विधायक पर लगाया आरोप

विज्ञापन
सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूल बस के टकराने से स्कूली छात्र-छात्राओं के घायल होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य, चालक पर रिपोर्ट दर्ज होने की कार्रवाई को सत्ता पक्ष के इशारे पर करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा विधायक के इशारे पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने स्थानीय भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनके सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कॉलेज की स्कूल बस रोज की तरह स्टाफ को लेकर शहर आ रही थी।
आरोप है कि विधायक आवास के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गलती होने के बावजूद पुलिस ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बस चालक को थाने में बैठा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत निगोही में सफाईकर्मियों के गोली मारने की धमकी दिए जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के अंदर धमकी देने का वीडियो मौजूद है। एक मंत्री और विधायक के दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत निगोही का करीब आठ करोड़ रुपये का बजट लंबित पड़ा है। विकास कार्य नहीं होने दिए जा रहे हैं। एक मंत्री के करीबी सभासद पर संरक्षण देने और माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, राधे श्याम यादव, हफीज अंसारी, अनिल भास्कर, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।

एआरटीओ का ऑडियो वायरल
केस दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे नगर पंचायत चेयरमैन मनोज यादव व एआरटीओ हरिओम सैनी के बीच वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी आडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसमें मनोज ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई के बजाये प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट दर्ज होने पर तल्ख लहजा अपनाए हैं।
विज्ञापन


रोशनलाल जब से चुनाव हारे हैं, आरोप ही लगा रहे हैं। चार साल में कई आरोप लगाए, पर सिद्ध नहीं कर पाए हैं। यह हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास है।
-सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें