शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्राशनिक अधिकारी को ज्ञापन देते जनसत्ता दल के पदाधिकारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर वहां के प्रशासनिक अधिकारी से मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जनपद को बाढ़ग्रस्त घोषित करने और किसानों की नष्ट हुईं फसलों का उचित मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें तत्काल घटाईं जाने, धान व अन्य फसलों की उचित मूल्य पर बिक्री कराने, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, सरकारी कार्यालयों में रिश्वत खोरी पर रोक लगाने, किसान सम्मान निधि के भुगतान में पक्षपात करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने, जनपद की फैक्टरियों के धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने आदि मांगं शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में विजय प्रताप सिंह, सुभाष पांडेय, दीपू सिंह सोमवंशी, विमला कठेरिया, विनीता सिंह, विवेक सिंह चौहान, राम प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, वीपी सिंह, गोविंद सिंह, शिव शरण सिंह, सुमित सिंह चौहान आदि शामिल रहे।