शाहजहांपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान और स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने तहसीलों और विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प तो लिया गया, साथ ही 2022 चुनाव के दृष्टिगत ताकत भी दिखाई।
शहर में जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में बिजलीपुरा स्थित कार्यालय से साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। एमएलसी और सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। समाजवादी पार्टी हर उत्पीड़ित वर्ग के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अति उल्ला सिद्दीकी, नीरज मिश्रा, संजीव वर्मा, नसीम खान आदि मौजूद रहे। साइकिल रैली शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।
जलालाबाद में सपा विधायक शरदवीर सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली जो याकूबपुर तिराहे पर रैली समाप्त हुई। जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह डैनी, नगर अध्यक्ष अख्तर खान, अभिषेक सिंह, शकील खां, वीरन पाठक, अमित प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
तिलहर। साइकिल रैली बाजार बिरियागंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कुम्हारों वाली पुलिया पर समाप्त हुई। इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजीव वर्मा, सौरभ गुप्ता रवि, अनवर अली, सैयद रिजवान, रागिनी सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन इमरान खान आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन से जैतीपुर तक निकाली गई साइकिल यात्रा की अगुवाई एमएलसी अमित यादव ने की। इस दौरान प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह गुर्जर, रिजवान अहमद, जितेंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सिंधौली। सुखबीर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में महुआ पाठक से डड़िया बाजार निगोही तक साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान शबील हसन खां, राम मिलन यादव, जाकिर खां आदि रहे।
सेहरामऊ दक्षिणी। सपा प्रवक्ता सुनील यादव साजन ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना की। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में रैली उदोपारा में समाप्त हुई। इस दौरान ददरौल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव, पंकज तिवारी उर्फ पिंटू, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
निगोही। साइकिल यात्रा को सलोना सिंह कुशवाहा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कार्यालय में आकर समाप्त हुई। कार्यालय में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रैली का समापन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग भाजपा सरकार में पीड़ित है। इस मौके पर मुन्ना कुशवाहा, सौरभ गुप्ता, कृष्णपाल कनौजिया, संतराम, मनोज यादव, वेदपाल, अकबर अली आदि मौजूद रहे।
--
पुवायां में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पुवायां। पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपेंद्र पाल और सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांशीराम कॉलोनी के पास से साइकिल रैली को सेवानिवृत्त कानूनगो विजेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। साइकिल रैली करनापुर चीनी मिल के पास जाकर समाप्त हुई।
रैली में ब्रह्मानंद मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सुबोध कुमार कनौजिया, शफीउर्रहमान, मोनू मिश्रा, जगजीत सिंह टांडे आदि मौजूद रहे। संवाद