फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जा सकते हैं भाजपा से निष्कासित एक नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने के बाद अब कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में लगी है। ऐसे में दो दिन पहले कुछ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कांग्रेस भाजपा से निष्कासित एक नेता को जल्द अपने पाले में ला सकती है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम से उनकी बातचीत भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वह कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। दरअसल कांग्रेस से जितिन के जाने के बाद इस्तीफों का दौर चल रहा है। ऐसे में जिले में अपना अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। ऐसे में नए नेताजी आकर कांग्रेस को संबल दे सकते हैं। संवाद
-
जितिन के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफों का दौर जारी
शाहजहांपुर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों से पदाधिकारियों के इस्तीफों का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। कई पुराने पदाधिकारियों ने यह कहते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी कि जिस पार्टी में जितिन प्रसाद जैसे कद्दावर नेता को सम्मानजनक मुकाम नहीं मिला, वहां उन्हें अपना कोई भविष्य नजर नहीं आता।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला सचिव रह चुके धर्मजीत प्रताप सिंह ने पार्टी जिलाध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में कहा है कि उनका परिवार गत 60 वर्ष से कांग्रेस के साथ रहा है, लेकिन अब उन्हें राजनीतिक कारणों से पार्टी से इस्तीफा देना पड़ रहा है।
पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने वालों में कांग्रेस के पूर्व महानगर महासचिव एवं मनरेगा सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाम रसूल उर्फ राजू कुरैशी भी शामिल रहे। त्याग पत्र में अपना दर्द उड़ेलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। ऐसे में वह शहर के गौरव जितिन प्रसाद के सम्मान में पार्टी छोड़ रहे हैं।
इस्तीफा देने वालों में युवा कांग्रेस की मुख्य इकाई और खुदागंज ब्लॉक इकाई से संबद्ध प्रमोद पांडेय, सुधीर दीक्षित, विजय त्रिवेदी, कमल किशोर दीक्षित, आशीष कुमार, राहुल शंखधार, शिव नारायण पांडेय, सुरजीत सिंह, आदेश उपाध्याय, रंजीत सिंह भदौरिया, श्याम तिवारी, अरविंद शर्मा, लल्ला कश्यप, सुरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें