फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री बनाकर भाजपा ने जेपीएस का और बढ़ाया कद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा ने जिले के विकास खंड कांट निवासी जेपीएस राठौर का कद और बढ़ा दिया है। प्रदेश टीम में दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहने वाले राठौर को अब प्रदेश हाईकमान ने महामंत्री पद सौंप कर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दिया है। जेपीएस के प्रदेश महामंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है।
विज्ञापन

प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री जेपीएस का कहना है कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से साबित करके दिखाएंगे। उनका संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और लगन का इनाम मिला है। वह नई जिम्मेदारी के प्रति सजग और सतर्क हैं और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभारी भी हैं। इससे सामूहिक रूप से कार्य करने का अवसर और अनुभव मिलेगा। जेपीएस ने कहा कि वह शाहजहांपुर की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम और सहयोग से ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। जिले के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ावा उनका एकमात्र मकसद रहेगा।
विथार्थी जीवन से रहा भाजपा से जुड़ाव
डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने बताया कि उनके छोटे भाई जेपीएस राठौर ने 1989 में बीएचयू से बीटेक किया। इस दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े और 1996 में बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी बने। यहीं से उनका राजनीति सफर शुरू हुआ। उन्हें आठ फरवरी 1996 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने शपथ दिलाई थी। दस वर्ष की छात्र राजनीति में सक्रिय भागीदारी के बाद पार्टी ने उन्हें आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। वह भाजपा बृज क्षेत्र के महामंत्री भी रहे। इसके बाद उन्हें जिला सदस्यता प्रमुख और लोकसभा संयोजक की भी जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। वह केशव प्रसाद मौर्य और महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन प्रमुुख तथा प्रदेश सदस्यता प्रभारी भी हैं। वह मूल रूप से कांट क्षेत्र के गांव मोहनपुर ममरेजपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें