फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी : जूही सिंह

विज्ञापन
सेहरामऊ दीक्षिणी में समाजवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का फूलमालाओं सेस्वा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी/निगोही। समाजवादी पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम में बुधवार को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों की खुशियां वापस आएंगी। उन्होंने निगोही और सेहरामऊ दक्षिणी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंची थीं।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुरा गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के साथ-साथ किसान, व्यापारी, युवा सभी दुखी हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में खुशहाली देखना चाहती है। ददरौल विधानसभा के प्रभारी राजेश वर्मा ने भी जनता को संबोधित किया। जूही सिंह को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने चांदी का मुकुट व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। सपा नेता विनय अग्रवाल ने बूके भेंट किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, गायत्री वर्मा, दिनेश कुमार, स्तुति गुप्ता, विपिन तिवारी, विपिन यादव, पिंटू यादव, अंकुर कटियार, मनोज अग्रवाल, लवी सिंह आदि मौजूद रहे। निगोही में सपा कार्यालय पर जन संवाद कार्यक्रम में जूही सिंह ने कहा कि भाजपा लाल टोपी से डर रही है। प्रधानमंत्री कोरोना महामारी की बात कर रहे हैं, जबकि महामारी के दौरान बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी, भुखमरी, बढ़ी है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सभी संकल्प लें कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। सलोना कुशवाहा, गायत्री वर्मा, ममता वाल्मीकि, सत्यपाल एडवोकेट, लाला रामरतन सोनी, राम सिंह, नरेश वर्मा, राजीव वर्मा, अजफर अली खान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रीतराम कुशवाहा ने किया। सलोना कुशवाहा ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें