फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 19 Jan 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को नौनिहालों ने  पोलियो अवरोधक ड्राप पी। सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव ने आवास विकास कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने आवास विकास कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में बच्चों को दवाई पिलाई। वहीं एसडीएम जयनाथ यादव ने मघई टोला और महमानशाह में पोलियो बूथों पर जाकर बच्चों को दवा पिलाई। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जेएल गौतम, डॉ. एके गर्ग, डॉ. नरेश पाल ने ग्रामीणों क्षेत्रों का भ्रमण किया। अभियान में 0-5 वर्ष तक के 527643 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 1969 पोलियो बूथ लगवाए गए और 978 पोलियो टीम ने दवा पिलाई, जिसमें सात मोबाइल टीम और 119 ट्राजिंट बूथ लगाए गए। छूटे गए बच्चों को  23 जनवरी तक घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। पोलियो की टीम की निगरानी के लिए प्रवेक्षण के लिए 309 प्रवेक्षक लगाए गए हैं। सीएमओ ने कोटेदार, ग्राम प्रधान, सभासदों से जनहित के लिए पोलियो की टीम को सहयोग देने की अपील की। इसके साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से हाई रिस्क क्षेत्र, घुमंतू परिवार, ईंट भट्ठे, मलीन बस्ती और दूरस्थ स्थानों पर निगरानी करने के निर्देश दिए। अभियान में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.लक्ष्मण सिंह, डॉ.एके सक्सेना, डॉ.एसपी कौशल का सहयोग रहा।
जलालाबाद। रविवार को ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए गए पर बूथों पर नौनिहालों ने दवा की खुराक पी। इस दौरान एसडीएम जंगबहादुर यादव ने याकूबपुर पड़ाव स्थित ब्लाक शिक्षा संसाधन केंद्र के प्राथमिक स्कूल में एक बच्चे को दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला उत्थान समिति की आसमा सुल्तान, बीएमसी श्रीकांत दीक्षित, बीआरसी अर्चना राठौर, शकील खां, आबिदा बानो, ग्राम प्रधान मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


2,63616 बच्चों ने पी पोलियो ड्राप
शाहजहांपुर। जिले में 5,27643 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष में रविवार को चले अभियान में 2,63616 बच्चों पोलियो खुराक पिलाई गई। लक्ष्य से करीब 50 प्रतिशत बच्चों ने पहले दिन पोलियो खुराक पी ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें