फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीईटी में सेंध लगाने वालों की तलाश में दोबारा आजमगढ़ जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में अपने स्थान पर बिहार के युवक से परीक्षा दिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आजमगढ़ के दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। जल्द ही पुलिस टीम दोबारा उन्हें तलाश करने आजमगढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सात अगस्त को रोजा के लोधीपुर स्थित एनटीआई के सेंटर पर नितिश कुमार निवासी ग्राम भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ के स्थान पर विवेक कुमार मंडल निवासी ग्राम भवानी विगहा थाना वारिस अलीगंज जिला नवादा बिहार परीक्षा देते पकड़ा गया था।
पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने 20 हजार रुपये लेकर अभ्यर्थी नितिश कुमार के स्थान पर परीक्षा दी थी। इससे पहले हरदाेई में श्याम कृष्ण सिंह की जगह पर आर्चसिया इंटरनेशनल स्कूल, भगोली, हरदोई में परीक्षा में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

सॉल्वर पकड़े जाने के बाद नितिश व श्याम कृष्ण की तलाश में पुलिस आजमगढ़ गई थी। लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। आरोपियों की तलाश में एक बार फिर पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि जल्द ही फिर से पुलिस टीम भेजी जाएगी। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें