फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर निकले पुलिस के वाहनों से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पुलिस की पोलिग पार्टियों के वाहन निकाले जाने के दौरा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। प्रथम चरण का विधानसभा चुनाव कराने पश्चिमी उत्तर प्रदेश जा रहे पुलिस फोर्स के वाहनों को आगे निकालने की वजह से लखनऊ-दिल्ली हाईवे की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। दोपहर से शुरू हुआ जाम शाम होने तक कटरा नगर तक पहुंच गया। दोनों ओर ट्रकों समेत अन्य वाहनों की करीब पांच किमी लंबी कतारें लग गई। पुलिस की तमाम कोशिशें भी जाम में फंसे लोगों को राहत नहीं दिला सकीं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में विधानसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण का मतदान दस फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से रोडवेज की अधिग्रहीत बसों समेत अन्य वाहनों से पुलिस पार्टियों की रवानगी की गई। निर्वाचन ड्यूटी पर जा रहे पुलिस फोर्स की गाड़ियां दोपहर से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना शुरू हुईं तो क्रॉसिंग पर जाम लगना शुरू हो गया। इन वाहनों को आगे निकालने के लिए क्रॉसिंग पर दोनों ओर माल ढोने वाले ट्रकों और अन्य निजी वाहनों को देर तक रोके रखा गया।
पुलिस ने वहां से केवल यात्रियों को लेकर जा रहीं रोडवेज बसों को आगे निकलने का रास्ता दिया। शाम करीब पांच बजे तक हुलासनगरा फाटक का जाम कटरा चौराहे तक करीब पांच किमी तक पहुंच गया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा तो स्थिति और भी बिगड़ गई। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी दिन ढले तक जाम से राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में छोटे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को गांव कसरक होकर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें