फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात लोगों पर पुलिस का शिकंजा, क्षेत्रवार बनेगी सूची

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसपी को ज्ञापन देने जाते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के बाहर हुए बवाल में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चौकी वार सूची बनाकर पहचान कराना शुरू कर दिया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बवालियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


12 सितंबर को मोहल्ला बहादुरगंज निवासी केके दीक्षित की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद बवाल हो गया था। लोगाें ने सदर थाने का घेराव किया। बवाल बढ़ने पर पुलिस को भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस बीच लोग बाइकें छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद लाल इमली चौराहे के पास बड़ी संख्या में लोग आधी रात तक जमे रहे थे।
थाने के बाहर उपद्रव करने पर पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर उपद्रव करने वालों की पहचान कर तलाश शुरू की। सदर बाजार थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। जमकर नारेबाजी की गई थी। इस दौरान तमाम लोगों ने वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों के साथ ही मोबाइल से बनी वीडियो से भी बवालियों को पहचानने का प्रयास कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच चल रही है। रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज की गई थी। लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।



सपा ने की मुकदमा खत्म करने की मांग
पुलिस ने गिरफ्तारी का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन देकर तनवीर खां ने बताया कि जिन अज्ञात 200 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनमें से किसी ने भी सरकारी काम में बाधा नहीं डाली। केवल शांतिपूर्वक ढंग से धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। उन्होंने मुकदमे को फर्जी बताते हुए एसपी से इसे निरस्त करने की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, संजीव वर्मा, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अतिउल्लाह सिद्दीकी, अवधेश कुमार पाल, मिश्रीलाल पटेल, विकास चंद्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें